जामताड़ा में रेलवे की डाउन लाइन पर मिले दो शव, इलाके में हड़कंप

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विद्यासागर और मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक और युवती की लाश मिली। दोनों के शव डाउन लाइन पर रेलवे पोल नंबर 271/4 और 271/6

जामताड़ा
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विद्यासागर और मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक और युवती की लाश मिली। दोनों के शव डाउन लाइन पर रेलवे पोल नंबर 271/4 और 271/6 के बीच पड़े थे। सुबह रेलवे लाइन पर गश्त लगा रहे कर्मचारियों की नजर जैसे ही शवों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी खबर रेलवे के अधिकारियों को दी। देखते ही देखते यह बात आसपास के गांवों में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन में जुट गई। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक और युवती की मौत किन हालात में हुई।

Read More : दीपावली से छठ तक पटाखे जलाने की समय-सीमा तय, पालन कराना चुनौती

मृतकों की हुई शिनाख्त

मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगेचिंगो गांव के रहने वाले रघुनाथ मंडल का छोटा बेटा रॉकी मंडल और नाजिया खातून शामिल हैं। दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल के पास मिली अपाचे बाइक

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास ही नवनिर्मित पानी की टंकी के नजदीक एक अपाचे बाइक भी मिली है। हालांकि, बाइक का नंबर पूरा पता नहीं चल पाया है। पुलिस बाइक को लेकर भी छानबीन कर रही है और घटनास्थल से जुड़े दूसरे पहलुओं को खंगाल रही है। फिलहाल युवक और युवती की मौत कैसे और किन हालात में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर दोनों के साथ क्या हुआ था और उनकी मौत की असली वजह क्या है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.