रांची नगर निगम में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय

सुदिव्य कुमार
महापौर ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में रांची की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार समेत निगम के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Read More : चिकन खाने वालों की थाली पर महंगाई की मार, इतने रुपये बढ़ा खर्च

दिवंगत मंत्री के चित्र पर अर्पित किए पुष्प

शोकसभा के दौरान नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *