जमशेदपुर में तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद मिला

कदमा के शास्त्रीनगर में 18 अगस्त की रात नदी के तेज बहाव में बहे 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह एनडीआरएफ ने बरामद किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में 18 अगस्त की देर रात नदी के तेज बहाव में बहे 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। करीब दो दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शास्त्रीनगर रोड नंबर-5 स्थित मरीन ड्राइव छठ घाट के पास नदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला।

छठ घाट के पास लोगों ने देखा शव

गुरुवार सुबह कुछ लोग छठ घाट के पास नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कदमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की सहायता से शव को झाड़ियों से बाहर निकाला गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही टीपू खान के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। करीब दो दिनों तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था।

पानी में बहने से हुई थी मौत

बताया गया कि 18 अगस्त की रात शास्त्रीनगर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कई जगह जलजमाव हो गया था। इसी दौरान टीपू अपने घर में घुसे पानी के कारण सामान को सुरक्षित स्थान पर निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बह गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गया।

दो दिन तक चला तलाशी अभियान

घटना के बाद कदमा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में एनडीआरएफ की टीम ने नदी और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया।

गुरुवार को मरीन ड्राइव छठ घाट के पास नदी किनारे झाड़ियों में टीपू का शव मिलने के बाद तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया। शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं शास्त्रीनगर इलाके में भी शोक का माहौल पसरा रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *