तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय यूएपी कानून के तहत अनुसंधान कौशल एवं अभियोजन रखा गया है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की जिला इकाई, एटीएस और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों के कुल 45 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इन्हें आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े मामलों की सटीक जांच और कानूनी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.









