रांची विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन बाद FIR दर्ज

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य विधानसभा को एक अज्ञात सिरफिरे द्वारा फोन कॉल पर बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने 12 अगस्त को विधानसभा के कुछ कर्मचारियों को फोन कर कहा था

विधानसभा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य विधानसभा को एक अज्ञात सिरफिरे द्वारा फोन कॉल पर बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने 12 अगस्त को विधानसभा के कुछ कर्मचारियों को फोन कर कहा था कि वे विधानसभा न जाएं, क्योंकि उसे बम से उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में 20 अगस्त को पुलिस को आधिकारिक सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

Read More : सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, 24 जिलों में होगा पुतला दहन: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच

सूचना मिलते ही बीडीएस टीम ने खंगाला परिसर

जैसे ही धमकी की खबर रांची पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से तत्काल बम निरोधक दस्ते (BDS) की विशेष टीम को विधानसभा परिसर भेजा गया। टीम ने पूरे विधानसभा भवन, परिसर और हर संभावित संदिग्ध स्थान की बारीकी से जांच की। राहत की बात यह रही कि सघन तलाशी अभियान के दौरान बीडीएस टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

मोबाइल नंबर ट्रेस करने में जुटी तकनीकी टीम

रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, उसे लगातार ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस की तकनीकी टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फोन करने वाला व्यक्ति कौन है और उसने इस दुस्साहस को किस मकसद से अंजाम दिया।

पहले भी मिल चुकी हैं सरकारी संस्थानों को धमकियां

रांची में किसी महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सिविल कोर्ट, डीसी कार्यालय और पासपोर्ट कार्यालय को भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, पहले अधिकांश धमकियां ईमेल (Email) के माध्यम से भेजी जाती रही हैं। विधानसभा वाले मामले में पहली बार कॉल के माध्यम से प्रत्यक्ष धमकी मिलने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *