राजधानी रंगी प्रथम देव भगवान गणेश पूजा के भक्ति के रंग में, महावीर चौक स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हुई श्री गणेश पूजा

रांची: राजधानी के अपर बाजार महावीर चाैक स्थित प्रचीन श्री गणेश मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण हो गए है। जब छोटी से रांची की आवादी हजारों में हुआ करती थी। तब श्री गणेश मंदिर का निर्माण किया गया था। आज श्री गणेश पूजा के मौके

भगवान गणेश पूजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के अपर बाजार महावीर चाैक स्थित प्रचीन श्री गणेश मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण हो गए  है। जब छोटी से रांची की आवादी हजारों में हुआ करती थी। तब श्री गणेश मंदिर का निर्माण किया गया था। आज श्री गणेश पूजा के मौके पर मंदिर को रंग- बिरंगे फूलों से सजाया गया।

इसके बाद सुबह मंदिर के पुजारी द्वारा विद्यी-विधान से पूजा-अर्चना, आरती की गई। इसके बाद सुबह से ही भगवान के दरबार मेें पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। जहां भक्त भगवान श्री गणेश काे लड्‌डू, मोदक व अन्य प्रकार की मिठाईयां, फल  अर्पीत कर भगवान के दरबार में अपने और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

इसके अलावा राजधानी के कई अन्य गणेश मंदिरों में भी प्रथम देव भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर गणेश पूजा समितियों द्वारा अलग-अलग प्रारुप के पंडालाें में  गणेश प्रतिमा विराजमान कर पूजा-अर्चना की जा रही है।  कई स्थानों   शाम होंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन। इसके अलावा कई घरों में भी भक्तों  ने भगवान श्री गणेश की पूजा अचर्ना की।

also read : तोरपा में कुएं में फंसा नन्हा हाथी, वन विभाग ने 3 घंटे में ऐसे बचाई जान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *