तेज प्रताप यादव 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने जेल भेज दिया है. खबर है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने जेल भेज दिया है. खबर है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दरअसल NEET पेपर लीक मामला और जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का आहवान किया गया था. जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में उतरे थे. वे छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पर धरने पर बैठ गये थे.

जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर नारेबाजी करते बढ़े तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया. शाम को तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में पहुंचे.

अचानक पटना पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जान लें कि बिहार बंद के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया था. कुछ जगहों पर हिंसा हुई थी.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद तेज प्रताप ने कहा, ‘हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. जरूरत पडने पर मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान भी दे सकता हूं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *