रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत हो गई है । यह मेला दिनांक 7 अक्टूबर तक चलेगा । इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है ।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगेंगे, सभी स्टॉल्स वातानुकूलित है, बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमे सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है ।
ऐसे भव्य आयोजन करने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता
रविवार को मेले की शोभा बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  सुमित अग्रवाल, जमशेदपुर रॉयल्स शाखा पधारे  टी के अग्रवाल, सी ए विवेक अग्रवाल ने  एक्सपो मेले का भ्रमण किया एवं जेसीआई के सभी युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की सभी सदस्यों में प्रतिभा एवं विचारो की कमी नहीं है, ऐसे भव्य आयोजन हेतु कठोर परिश्रम की आवश्यकता है, जो इस मेले में व्यतीत हो रहा है, सभी को ढेरो शुभकामनाएं दी, सभी को एक दुप्पटा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
जेसीआई द्वारा सेवा प्रकल्प हेतु नेत्र चिकित्सा कैम्प लगाया गया जिसमे लगभग 100 से अधिक लोगो ने निशुल्क जांच कराया ।

एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता में जमकर हुई मस्ती

एक्सपो प्रेमिसेस में आज रविवार को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, एक्सपो टैंक में कुल 13 टीम के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया, इस आयोजन के निर्णायक समिति में रांची के जेसी जय प्रकाश सिंघानिया, व्यवसायी अवध पोद्दार, अभिनव शाह एवं मोना मेहता, जो रांची के प्रतिष्ठित उद्यमी है, इस कार्यक्रम के संयोजिका जेसीरेट ख़ुशी पाटोदिया, जेसीरेट स्वाति चौधरी एवं जेसीरेट पायल अग्रवाल थे, एक्सपो टैंक के पश्चात डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे कुल 75 बच्चो ने भाग लिया, निर्णायक समिति में रांची के श्री दीपक सिंह एवं श्रीमती आकांक्षा सिंह थे, इसके सभी विजेतााओँ को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के संयोजिका जेसीरेट भावना राठौड़, जेसीरेट स्वाति खोवाल, जेसीरेट प्रेमा जालान, जेसीरेट अदिति राठौड़ एवं जेसीरेट सौम्या अग्रवाल थे ।

कल साेमवार के कार्यक्रम

को योगा प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो जिसमे रांची के गणमान्य डिज़ाइनर अपने अपने परिधान का प्रदर्शनी करेंगे एवं दिनांक 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा जिसमे बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे । इस बार क्यू आर कोड के मदद से एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स हो रहे है, उसमे रजिस्टर कर सकते है एवं एंट्री टिकट भी  बुक कर सकते है ।
‘एक्सपो उत्सव 2026′ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर),  कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।
ये सदस्य लगे हैं व्यवस्था बनाने में 
संस्था के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो, लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं  सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे । यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।