रांची पुलिस के जन शिकायत कार्यक्रम में सुलझा पति-पत्नी का विवाद

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में महीनों से चल रहे पति-पत्नी के विवाद का समाधान कराया गया। पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया।

पुलिस
सिटी डीएसपी की मध्यस्थता से पति-पत्नी में बनी सहमति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में महीनों से चल रहे पति-पत्नी के विवाद का समाधान कराया गया। पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया।

Read More : रांची प्रोजेक्ट भवन परिसर में गिरा विशाल पेड़, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मामूली बात से शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से एक मामूली बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। समय के साथ विवाद बढ़ता गया और दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। समस्या का समाधान नहीं होने पर दोनों पक्ष शुक्रवार को चुटिया थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी शिकायत रखी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी डीएसपी के.वी. रमन ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की। उन्होंने पति-पत्नी की समस्याओं, शिकायतों और गलतफहमियों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को रिश्ते के महत्व और आपसी सामंजस्य के फायदे समझाए। दोनों को शांतिपूर्वक विचार कर विवाद का समाधान निकालने की सलाह दी गई।

आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला

पुलिस की समझाइश और पहल के बाद पति-पत्नी ने पुराने मतभेदों और शिकायतों को भुलाने का फैसला लिया। दोनों ने एक-दूसरे को माफ करने और साथ रहने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने भविष्य में विवाद को आगे नहीं बढ़ाने का लिखित और मौखिक आश्वासन भी दिया। रांची पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के साथ आम लोगों के आपसी और पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालना भी है। पुलिस की इस पहल के जरिए विवादों को समय रहते सुलझाने और लोगों को लंबे कानूनी विवाद से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *