रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन का पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को एडेजी मनोज कौशिक ने किया। तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन वैलून उड़ा कर किया गया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण छोटानागपुर के पांच जिला रांची, खूंटी,गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगता में फुटबॉल, बॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स,कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
उदघाटन के मौके पर एडीजी ने कहा कि पुलिस 24 घंटे डियूटी करती है, ऐेसे में वह काफी तनाव में रहते हैं। इस प्रतियोगिता के द्वारा पुलिसकर्मियों का तनाव कम होगा और इस तीन दिनों तक केवल खेल के संबंध में सोचेगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता खेल भावना से खेले न कि कंपीटशन की भावना से हर एक खेल में हार-जीत होता है, लेकिन हारने वाले अपने को कमजोर न समझे, क्योंकि हर खेल में एक ही टीम जीत सकता है।
खेलकूद से पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक दक्षता में विकास होगा : एसएसपी राकेश रंजन
इस अवसर पर एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि खेलकूद से पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक दक्षता में विकास होगा और वे दोगुणा उत्साह से अपना काम करते हैं। इस प्रतियोगिता में हर जिला की टीम लगभग हरेक प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मौके पर एसएसपी राकेश रंजन के अलावा सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, सिटी डीएसपी केवी रमण, बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार सहित कई अन्य डीएसपी, कई इंस्पेक्टर, झारखंड पुलिस व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।




