श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 40 डीएसपी

रांची/ देवधर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर झारखंड पुलिस ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

रांची/ देवधर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर झारखंड पुलिस ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया है।

प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र को बेहतर निगरानी और प्रभावी संचालन के उद्देश्य से 21 अस्थायी मेला पुलिस ओपी और 13 अस्थायी ट्रैफिक ओपी में विभाजित किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम, उमा भवन, मंदिर के प्रवेश व निकास द्वार और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) सहित नौ संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है।

पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ तीन इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा निगरानी, यातायात संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना होगा।

ये डीएसपी रहेंगे तैनात

प्रतिनियुक्त किए गए डीएसपी अधिकारियों में बैद्यनाथ प्रसाद, विद्या शंकर, प्रदीप उरांव, महेश प्रजापति, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, आशुतोष कुमार सत्यम, सहदेव प्रसाद, रंजीत कुमार लकड़ा, अशोक रविदास, राजा कुमार मित्रा, सुमीत प्रसाद, आनंद ज्योति मिंज, अजय कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, मोहम्मद तौकिर आलम, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, बुधराम उरांव, मनोज कुमार महतो, अनिल कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, भोला प्रसाद सिंह, राजेन्द्र कुमार दुबे, वशिष्ठ नारायण सिंह, वरुण देवगम, नोवेल कुजूर, नवल किशोर प्रसाद, अजय कुमार केशरी, सतीश कुमार, नीरज कुमार सिंह, धीरेन्द्र नारायण बंका, अरविन्द कुमार बिन्हा, मनोज कुमार, अतीन कुमार, श्री कुमार राम, राजेश कुमार, संजय कुमार, राम अनुप महतो, दयानन्द आजाद, चन्द्रशेखर आजाद और पवन कुमार शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.