पंजाबी हिंदू बिरादरी,महिला मंच की नई अध्यक्ष शालिनी जुल्का और महासचिव मीनू मेहरा होंगी.यह सर्वसम्मत निर्णय आज़ मंच की बैठक में लिया गया.बैठक पंजाबी भवन,लाला लाजपत राय पथ में संपन्न हुई.जबकि उपाध्यक्ष कोमल गक्खड़ और कोषाध्यक्ष सुमन मिनोचा को मनोनीत किया गया है.
यह जानकारी देते हुए निवर्तमान महासचिव बबिता खन्ना ने बताया कि आज़ की बैठक में 20 महिलाओं की कार्यकारिणी गठित की गई.जिनमें निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति चावला,विजया अजमानी,बबिता खन्ना,सीमा उग्गल,अनीता सखूजा,शशि कुजारा,पूजा अजमानी,वीणा माकन,पूनम माकन,नम्रता सेठ,नेहा माकन,नैना तनेजा,रक्षा सेठ खन्ना,निधि नागपाल आदि शामिल हैं.
आज़ की बैठक में अगले महीने सावन मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.जिसकी अध्यक्ष नैना तनेजा मनोनीत की गई.बिरादरी में वर्तमान लगभग 80 महिला सदस्यों की संख्या को बढ़ाने,महिला मंच को और भी ज़्यादा सक्रिय करने आदि सहित कई अन्य बातों पर विचार किया गया.साथ ही,जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया.




