नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सौंप दिया है और उनसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने इस्तीफे की प्रति भी साझा की। पूनावाला के अनुसार, उन्होंने 30 जुलाई को ही नितिन नबीन को पत्र लिखकर “जरूरी वित्तीय और व्यक्तिगत हालात” के कारण बीजेपी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से “बिना किसी शर्त के इस्तीफा देने” की पेशकश की थी।
Resignation Letter.
With utmost humility, sense of affection & gratitude i have once again submitted my resignation letter to @BJP4India & Hon’ble Shri @NitinNabin ji & have requested that the same be accepted.
Eternally grateful for guidance, love, respect and platform that… pic.twitter.com/yUvyJiWNdX
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 17, 2026
इस्तीफे पर पूनावाला का बयान
नितिन नबीन को लिखे पत्र में पूनावाला ने कहा कि पार्टी द्वारा तुरंत इस्तीफा स्वीकार न करने और फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध करने से वे काफी भावुक हुए थे। हालांकि, लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका और सक्रिय सदस्यता से मुक्त होने का अंतिम निर्णय लिया। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने जो कुछ ऐसे लोगों की वजह से हुईं जिनके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया है उन्हें अपने पहले के फैसले पर अडिग रहने और उसे दोहराने के लिए मजबूर किया है।
निजी क्षेत्र में जाने का किया ऐलान
इससे पहले 31 जुलाई को पूनावाला ने एक्स पर अपना बायो अपडेट करते हुए बीजेपी का जिक्र हटा दिया था, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, उस समय पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। सोमवार को सौंपे गए ताजा इस्तीफा पत्र में पूनावाला ने स्पष्ट किया कि जरूरी आपातकालीन वित्तीय और व्यक्तिगत हालात के कारण वे प्राइवेट सेक्टर में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जहां भी रहेंगे, प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विजन तथा काम का समर्थन जारी रखेंगे। पूनावाला ने अपने पत्र के अंत में कहा कि वे सिर्फ ‘व्यवस्था’ छोड़ रहे हैं, ‘व्यक्ति’ या ‘विचार’ नहीं।
Read More : गुमला में बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत








