जादूगोड़ा में सावन महोत्सव की धूम, 16 श्रृंगार में सजी महिलाएं

जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में ब्रह्मर्षि महिला समिति ने सावन महोत्सव कराया, जिसमें महिलाओं ने मेहंदी, कैटवॉक, म्यूजिक चेयर और डांस में हिस्सा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पोटका: जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की ओर से जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में बीती रात सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। 16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर महोत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर ब्रह्मर्षि महिला समिति की अध्यक्ष अनीता सिंह, अन्नू सिंह, नूतन राय, निधि विद्यार्थी और चित्ररेखा सिंह ने भगवान परशुराम, भगवान भोले शंकर और सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की।

मेहंदी, कैटवॉक और म्यूजिक चेयर में दिखा उत्साह

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं और खेलों का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता, कैटवॉक और म्यूजिक चेयर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिल्मी गीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। रंग-बिरंगे परिधानों और 16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने सावन महोत्सव को खास बना दिया।

महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके दायित्वों पर भी चर्चा हुई। महिलाओं ने सामाजिक भागीदारी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज की कोषाध्यक्ष निधि विद्यार्थी ने किया। वहीं जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज की अध्यक्ष नूतन राय और कोषाध्यक्ष निधि विद्यार्थी ने सावन महोत्सव के उद्देश्य और महिला समाज की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार रखे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक साथ जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *