तोरपा की सहिया दीदियों ने विधायक सुदीप गुड़िया को सौंपा ज्ञापन

खूंटी : फरवरी महीने से दैनिक भत्ता नहीं मिलने से परेशान तोरपा प्रखंड की सहिया दीदियां शनिवार को तपकारा में विधायक के आवासीय कार्यालय पहुंच गईं। यहां उन्होंने विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। सहिया दीदियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए

विधायक सुदीप गुड़िया
विधायक से मिलीं सहिया दीदियां

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : फरवरी महीने से दैनिक भत्ता नहीं मिलने से परेशान तोरपा प्रखंड की सहिया दीदियां शनिवार को तपकारा में विधायक के आवासीय कार्यालय पहुंच गईं। यहां उन्होंने विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। सहिया दीदियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया भत्ते का जल्द भुगतान कराने की मांग की। उनका कहना है कि फरवरी से पैसा नहीं मिलने के कारण घर-परिवार चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। लंबे समय से भत्ता अटका पड़ा है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। ऊपर से रोजमर्रा के कामकाज को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सहिया दीदियों ने विधायक से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए बकाया राशि का जल्द भुगतान कराया जाए।

Read More : पलामू में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार युवक की मौत

अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान के निर्देश

सहिया दीदियों की परेशानी सुनने के बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और लंबित दैनिक भत्ते के भुगतान से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभाती हैं सहिया दीदियां

विधायक ने कहा कि सहिया दीदियां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके काम के बदले मिलने वाले भत्ते का समय पर भुगतान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहिया दीदियों को अपनी जिम्मेदारियां निभाने के दौरान बेवजह आर्थिक परेशानियों से नहीं जूझना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित भुगतान के मामले में जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक सुदीप गुड़िया ने सहिया दीदियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए पहल जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.