खूंटी के DAV स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, इन कक्षाओं ने मारी बाजी

खूंटी : तोरपा के महात्मा एनडी. ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने फूल-पत्तियों से रंगोली सजाई, तो किसी ने अपनी कला के जरिए पर्यावरण बचाने और

रंगोली प्रतियोगिता

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : तोरपा के महात्मा एनडी. ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने फूल-पत्तियों से रंगोली सजाई, तो किसी ने अपनी कला के जरिए पर्यावरण बचाने और देश की संस्कृति का संदेश दिया। बच्चों ने रंगों और अलग-अलग डिजाइनों से अपनी कल्पनाशीलता और हुनर दिखाया।

Read More : खूंटी में गेंदा फूल की खेती से बदली गांवों की तस्वीर, 1500 परिवार जुड़ेंगे

प्रतियोगिता को तीन समूहों में बांटा गया था। हर समूह के बच्चों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। समूह ए में कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए फूल एवं पक्षी का विषय रखा गया था। वहीं, समूह बी में कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों को सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता पर रंगोली बनानी थी। समूह सी में कक्षा सात से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय गौरव एवं संस्कृति विषय तय किया गया था। बच्चों ने भी अपने-अपने विषय के हिसाब से शानदार रंगोली बनाई। उनकी कलाकृतियों में प्रकृति से प्रेम, पर्यावरण बचाने का संदेश, सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

तीन समूहों में चुने गए विजेता, इन कक्षाओं ने मारी बाजी

रंगोली प्रतियोगिता में मौसम विज्ञानी डॉ. राजन चौधरी और वास्तुकार प्रीतम लाल महतो ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दोनों ने बच्चों की बनाई रंगोलियों को देखा और उनके हुनर के आधार पर विजेताओं का चयन किया। समूह ए में कक्षा 2 बी ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 2 ए दूसरे और कक्षा 1 ए तीसरे स्थान पर रही। समूह बी में कक्षा 3 ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 5 को दूसरा और कक्षा 4 को तीसरा स्थान मिला। वहीं, समूह सी में कक्षा 8 ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 दूसरे और कक्षा 9 तीसरे स्थान पर रही।

प्राचार्य ने बच्चों का बढ़ाया हौसला

प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने सभी बच्चों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में नई सोच पैदा होती है। साथ ही उनमें मिल-जुलकर काम करने की भावना, आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि भी बढ़ती है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा कि बच्चों को आगे भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के सचिव बलराम यादव, उप प्रधानाध्यापिका ऊषा हंस ओझा, अनंत कुमार नंद, नीलम कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.