रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय,रांची महानगर समिति एवं लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय के 50 एकड़ के परिसर में बड़ी तादाद में शनिवार को पौधा रोपन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रो.गोपाल पाठक,कुलपति सी. जगन्नाथन,महानगर के अरुण चावला एवं क्लब की लायन सुषमा त्रिवेदी ने कहा कि पौधे लगाना जितना ज़रूरी है,उतना ही उनको संरक्षित करना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रो.गोपाल पाठक ने कहा कि पौधरोपण करना बेहद ही नेक कार्य है और इसमें पूरे समाज को अग्रणी भूमिका अदा करनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. डैनडिन,प्रो. गोपाल राय,महानगर समिति की फातिमा खातून,पिया बर्मन,प्रशांत गौरव,दीपेश पाठक,विकास सिंह,विवेक सिंह,क्लब की चंदा कुमारी,रीना पॉल,अनीता सिंह,रेणु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नीम के पौधे लगाए। और लागों से भी अधिक से अधिक पौधा रोपन कर उसके संरक्षण की पहल की।









