झारखंड के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

रांची : झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर

बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है।

रांची समेत मध्य झारखंड में बारिश की संभावना

मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।

पलामू समेत इन जिलों में भी वज्रपात की संभावना

पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 27 सितंबर को राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

28 सितंबर से बड़ी मौसम चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से राज्य में किसी बड़ी मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

इस दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *