रघुवर दास ने कन्या पूजन के बाद किया ऐलान, छठ के बाद नशे के खिलाफ अभियान

जमशेदपुर: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शीतला मंदिर में कन्या पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि छठ पूजा के बाद जमशेदपुर में नशे के

रघुवर दास

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: शारदीय नवरात्रि की नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शीतला मंदिर में कन्या पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि छठ पूजा के बाद जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ा जन-जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में शहर के अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को साथ लाने की तैयारी है।

रघुवर दास ने कहा कि अध्यात्म से इंसान को ऊर्जा मिलती है। हमें सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी जीना चाहिए।

शीतला मंदिर में 9 कन्याओं का किया पूजन

नवमी के मौके पर रघुवर दास सबसे पहले शीतला मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद 9 कन्याओं का पूजन किया और अपने हाथों से उन्हें प्रसाद खिलाया।

इस दौरान उन्होंने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। रघुवर दास ने कहा कि नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि वह हर साल मां शीतला मंदिर में कन्या पूजन करते हैं, क्योंकि उन्हें इसी दरबार से आशीर्वाद मिला है।

गड्ढेनुमा मैदान से मंदिर बनने तक का सफर बताया

रघुवर दास ने शीतला मंदिर से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि 1995 से पहले यह जगह गड्ढेनुमा मैदान थी। वहां माता के स्वरूप के रूप में एक पत्थर स्थापित था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग और लॉटरी के जरिए पैसे जुटाकर शीतला माता मंदिर और शीतला भवन का निर्माण कराया गया। विधायक और मंत्री बनने के बाद भी जनसेवा और लोगों के सहयोग से काम करने की भावना बनी रही।

रघुवर दास ने कहा कि इसी तरह सबके सहयोग और रचनात्मक सोच से बाद में शहर में सूर्य मंदिर का निर्माण भी संभव हुआ। उन्होंने दोहराया कि अध्यात्म से ऊर्जा मिलती है और इंसान को दूसरों के लिए भी जीना चाहिए।

छठ पूजा के बाद नशे के खिलाफ चलेगा जन-जागरण अभियान

रघुवर दास ने जमशेदपुर की बस्तियों में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं पर पड़ रहे इसके असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ऐलान किया कि छठ पूजा के बाद शहर में नशे के खिलाफ बड़ा जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जमशेदपुर के अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को एकजुट किया जाएगा। इसका मकसद लोगों को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करना और नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है।

रघुवर दास ने कहा कि इस समस्या को सिर्फ कानून के भरोसे खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा और मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में साथ देने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.