श्री राम लला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, महासचिव, प्रवक्ता ने दुर्गा पुजा महोत्सव कली सफलता के लिए दी बधाई

रांची: श्री राम लला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजमानी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने रांची के तृतीय भव्य दुर्गोत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, समर्पित कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई दी। कहा कि आप

श्री राम लला दुर्गा पूजा समिति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री राम लला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजमानी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने रांची के तृतीय भव्य दुर्गोत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, समर्पित कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई दी।
कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण, सहयोग और मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा ने इस आयोजन को भव्य, दिव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया। इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मां भगवती हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।

also read : झारखंड के कई जिलों में 27 अक्टूबर को बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *