रांची : करम पूर्व संध्या आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को न्यू बार भवन, रांची में पारंपरिक और धार्मिक विधि-विधान के साथ जावा उठाने का कार्य संपन्न हुआ। 21 सितंबर को आयोजित होने वाली करम पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में यह अनुष्ठान आयोजित किया गया।
Read More : दुर्गा पूजा 2026 में सुरक्षा पर जोर, रांची प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
नदी से बालू लाकर नौ प्रकार के अनाज बोए गए
निर्मल मुंडा (अधिवक्ता) की अगुवाई में कुंवारी महिला अधिवक्ताओं – अर्चना टोप्पो, मोनी कोडियार, मेनका टोप्पो, सीमा लकड़ा और रीणा किंडो तथा उनके अन्य सहयोगियों ने नदी से बालू लाकर टोकरी में भरा। इसके बाद पूरे नियम-निष्ठा के साथ बालू में नौ प्रकार के अनाज बोकर जावा उठाने की रस्म पूरी की गई।
महिला और पुरुष अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी
जावा उठाने के इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से रीना कच्छप, दुर्गी कुमारी, सोसन नाग, रोशनी टोप्पो, सुषमा तिग्गा, निम्मी मिंज, अंजू कुमारी, पूर्णिमा नायक, लक्ष्मी नगड़वार, कल्पना कुमारी, अमिता बिरवा, रूपा कुमारी, पूनम टोप्पो, सरिता कुजूर, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया बालमुचू, सविना कुजूर, शशि तिग्गा, सोनी लकड़ा, अंकिता टोप्पो, ज्योति गाड़ी और निशा टोप्पो सहित कई महिला अधिवक्ता शामिल हुईं। इसके अलावा शंकर टोप्पो, निकोलस लकड़ा और आलोक मुंडा जैसे पुरुष अधिवक्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समिति के मीडिया प्रभारी डब्लू मुंडा ने बताया कि 21 सितंबर को आयोजित होने वाली करम पूर्व संध्या को लेकर अधिवक्ताओं के बीच काफी उत्साह है और सभी तैयारियां सुचारू रूप से की जा रही हैं।






