बांकीपुर मतगणना में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, BJP के नीरज सिन्हा पीछे

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आधी पूरी हो चुकी है और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। पटना के एएन कॉलेज में चल रही मतगणना के 19वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर भाजपा के

प्रशांत किशोर

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आधी पूरी हो चुकी है और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। पटना के एएन कॉलेज में चल रही मतगणना के 19वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज सिन्हा से 11,289 वोटों से आगे चल रहे हैं। 19वें राउंड तक प्रशांत किशोर को 38,201 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 26,912 वोट प्राप्त हुए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर है।

Read More : बांकीपुर उपचुनाव : चार राउंड में PK आगे, RJD उम्मीदवार को मिले 884 वोट

प्रशांत किशोर की बढ़त पर जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मतगणना केंद्र के बाहर और पार्टी कार्यालय में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। जन सुराज समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेता प्रशांत किशोर भारी मतों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने नितिन नवीन पर साधा निशाना

19वें राउंड की मतगणना के बाद जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नवीन की एआई से तैयार तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए उन पर निशाना साधा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है और भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है।” उन्होंने कहा कि अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से निकला यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है।

नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी सीट

नितिन नवीन के राज्यसभा जाने और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गणना की जा रही है।

31 राउंड में पूरी होगी मतगणना

पटना के एएन कॉलेज में 14 टेबलों पर मतगणना की जा रही है। मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी और प्रत्येक राउंड के बाद निर्वाचन पदाधिकारी आधिकारिक आंकड़े जारी कर रहे हैं। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना को देखते हुए राजद और भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, अंतिम परिणाम के लिए मतगणना के बाकी राउंड पूरे होने का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.