चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस रेड, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में

चतरा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चांदनी रेस्टोरेंट में छापेमारी की, पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को हिरासत में लिया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन कराने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को भी पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।

गतिविधियों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे अनैतिक धंधे में संलिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत कई पुलिस अधिकारी तथा महिला और पुरुष जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *