विधवा महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चंद्रपुरा : राजाबेड़ा गांव के पास धारदार हथियार से एक आदिवासी अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। पहचान सूरजी देवी (52 वर्ष) के रूप में की गई। राजाबेड़ा हॉल्ट के समीप बस्ती में वह अपने बेटे व बहू के साथ रहती थी। बहुत पहले

चंद्रपुरा : राजाबेड़ा गांव के पास धारदार हथियार से एक आदिवासी अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। पहचान सूरजी देवी (52 वर्ष) के रूप में की गई। राजाबेड़ा हॉल्ट के समीप बस्ती में वह अपने बेटे व बहू के साथ रहती थी। बहुत पहले ही उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बताया गया है कि सूरजी देवी शुक्रवार की शाम से गायब थी और रात में अपने घर नहीं लौटी थी। रात में परिवार वालों ने खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चला। शनिवार की दोपहर उसकी लाश बगल के ही एक खेत में पाई गई। मृत महिला के गर्दन के पास धारदार हथियार से गहरे जख्म के निशान मिले हैं। सुराग के लिए पुलिस ने शव मिलने के बाद खोजी कुत्ते का सहारा लिया तथा एक ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के पुत्रों से जरूरी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। चंद्रपुरा पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *