करमा परियोजना में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की संगठनात्मक बैठक संपन्न, 15 नए श्रमिकों ने ग्रहण की सदस्यता

कुजू (रामगढ़)। सीसीएल कुजू क्षेत्र की करमा परियोजना में आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू-इंटक) के रीजनल सेक्रेटरी कुमार महेश सिंह का संगठनात्मक दौरा एवं कार्यकर्ता बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में करमा परियोजना के कार्यकर्ताओं ने कुमार महेश सिंह का

कुजू (रामगढ़)। सीसीएल कुजू क्षेत्र की करमा परियोजना में आज राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू-इंटक) के रीजनल सेक्रेटरी कुमार महेश सिंह का संगठनात्मक दौरा एवं कार्यकर्ता बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में करमा परियोजना के कार्यकर्ताओं ने कुमार महेश सिंह का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत हजारीबाग क्षेत्र से पधारे क्षेत्रीय सह सचिव महेंद्र महतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं से आए शाखा अध्यक्षों, सचिवों एवं पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में कुमार महेश सिंह ने कहा कि आज के समय में ट्रेड यूनियन में केवल “ट्रेड” ही शेष रह गया है। उन्होंने देश एवं कोयला उद्योग के ट्रेड यूनियन आंदोलन का इतिहास विस्तार से रखते हुए कहा कि आज कई यूनियनें अपने अस्तित्व और साख को बचाने में लगी हुई हैं। कुछ संगठन अपने स्वार्थ के लिए स्वयं को बेचकर नए संगठन खड़े कर रहे हैं, लेकिन इंटक ने कभी अपने सिद्धांतों, संघर्ष और संगठन को नहीं बेचा। अपने त्याग, तपस्या, ईमानदारी और श्रमिकों के अटूट विश्वास के बल पर इंटक आज भी मजबूती के साथ शिखर पर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया, उसी प्रकार आज जिस मुकाम पर कोल इंडिया खड़ा है, उसमें इंटक एवं उसके पूर्वज नेताओं का अमूल्य योगदान है। उन्होंने स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे जी, स्वर्गीय कांती दास गुप्ता जी, स्वर्गीय रामधारी शर्मा जी तथा स्वर्गीय बी.पी. सिन्हा जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि पहली वेलफेयर कमेटी का गठन भी स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की ही देन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यूनियन चलाना आसान कार्य नहीं है। इसके लिए त्याग, तपस्या, ईमानदारी और निरंतर संघर्ष की आवश्यकता होती है। मजदूरों की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान कराना तथा उनका विश्वास जीतना ही एक सच्चे ट्रेड यूनियन नेता की पहचान है।

बैठक के उपरांत परियोजना पदाधिकारी एवं खान प्रबंधक के कक्ष में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न श्रमिक एवं परियोजना संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व परियोजना पदाधिकारी एवं खान प्रबंधक ने आदरणीय कुमार महेश सिंह जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश उरांव ने तथा संचालन विनय सिंह ने किया।

इस अवसर पर 15 नए साथियों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की रीति-नीति एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। आदरणीय कुमार महेश सिंह जी ने सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तिरु मांझी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अफजल अंसारी, क्षेत्रीय सह सचिव हेमंत सिंह, तोपा शाखा सचिव जयनाथ महतो, अध्यक्ष राजकुमार, सारूबेड़ा शाखा अध्यक्ष याजेश यादव, महाप्रबंधक इकाई अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव रोहन महतो, पुंडी परियोजना अध्यक्ष यासीन अंसारी, सचिव तारकेश्वर, कुजू परियोजना सचिव निशांत सिंह, पिंडरा परियोजना से धनंजय मिश्रा तथा करमा परियोजना शाखा सचिव संतोष कुमार सहित जे.के. जॉन, रामरतन सिंह, अब्दुल रज्जाक, जितेंद्र, आर्यन, अवधेश, बिल्हौर करमाली, जगदीश चौहान, तुलेश्वर प्रजापति, जितेंद्र चौहान, बिदेशी सिंह, विनोद उपाध्याय, सुभानुल्ला, इमरान, काशिफ, विनय सिंह, अविनाश सिंह एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.