रांची : छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों की सहायता के लिए डोरंडा के मिस्त्री मोहल्ले के युवाओं ने सराहनीय पहल की। शुक्रवार, 13 नवंबर को युवाओं ने सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजा की 71 प्रकार की सामग्री का वितरण किया। वितरण के दौरान सूप, गन्ना, नारियल, डंभा, गेहूं और चावल समेत छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी जरूरी सामग्रियां दी गईं।
Read More : असम में काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, 15 से ज्यादा की मौत
अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
इस अवसर पर जमुना प्रसाद, हरिप्रसाद और विजय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम दास, उमेश प्रसाद, आयुष विजय, वैभव विजय, विशाल विजय (गोलू), कुशाल विजय, जैकी विजय, अनिल विजय, अंशु विजय, नीरज विजय, अमित विजय और बबलू समेत कई भाई-बहन उपस्थित रहे।






