झारखंड के कुख्यात माओवादी दंपत्ति ने बंगाल के बांकुड़ा में किया आत्मसमर्पण

रांची। झारखंड के सारंडा में सक्रिय रहे माओवादी दंपत्ति सहित तीन ने गुरुवार को बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। इन माओवादियों में पति 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख की इनामी जोनल कमेटी सदस्य मीता

माओवादी दंपत्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड के सारंडा में सक्रिय रहे माओवादी दंपत्ति सहित तीन ने गुरुवार को बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। इन माओवादियों में पति 15 लाख का इनामी रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख की इनामी जोनल कमेटी सदस्य मीता उर्फ नयनतारा व एक अन्य महिला माओवादी एक लाख की इनामी माओवादी सदस्य बुलु उर्फ गौरी शामिल हैं।तीनों की माओवादी झारखंड में सक्रिय रहे और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय तक चुनौती बने रहे। झारखंड में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान जब दबिश बढ़ी तो तीनों ने राज्य से सटे बंगाल के बांकुड़ा में जाकर आत्मसमर्पण कर दिए।

अब बंगाल व झारखंड की पुलिस तीनों ही माओवादियों से शेष बचे माओवादियों, उनके हथियार व कारतूस के ठिकानों आदि की जानकारी जुटा रही है। छानबीन जारी है। आत्मसमर्पण करने वाले रामप्रसाद मार्डी के विरुद्ध झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 44 कांड दर्ज हैं।

वहीं मीता उर्फ नयनतारा के विरुद्ध 19 कांड और गौरी उर्फ बुल्लू के विरुद्ध 18 कांड दर्ज हैं। ये सभी कांड सुरक्षा बलों पर हमला, आगजनी, लेवी-रंगदारी वसूलने आदि से संबंधित हैं।

also read आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर भाजपा पर JMM का बड़ा आरोप, लुईस मरांडी बोलीं – सरकार ने छिपाए मौत के आंकड़े

आत्मसमर्पण करने वाला रामप्रसाद मार्डी कुख्यात था। वह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में बच जाता था। लगभग कई मुठभेड़ व हमले में उसके साथ उसकी पत्नी मीता भी साथ रहती थी। इसी वर्ष एक मार्च को पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के चिड़िया ओपी, छोटानागरा व जराईकेला के सीमावर्ती क्षेत्र में मारंगपोंगा व किनबीर के बीच जंगल में मुठभेड़ में माओवादियों की गोली से कोबरा बटालियन का जवान विक्रम यादव जख्मी हो गया था। माओवादी भाग निकले थे।

सुरक्षा बलों को मौके से 131 कारतूस, तीन मैगजीन व एक वायरलेस सेट मिला था। वापसी में माओवादियों के आइईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के ही एक सहायक समादेष्टा अजय मल्लिक व हवलदार संजय कुमार जख्मी हो गए थे।

इसके अलावा 19 सितंबर 2024 को जराईकेला के तिरिलपोसी में आइईडी विस्फोट में बीडीडीएस टीम के जवान सुगुमार जख्मी हुए थे। 11 जनवरी 2023 को टोंटो के तुंबाहाका जंगल में सुरक्षाबलों से माओवादियों की मुठभेड़ हुई थी।

माओवादियों के आइईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के छह जवान जख्मी हुए थे, अगले दिन फिर आइईडी विस्फोट में तीन और जवान जख्मी हो गए थे। खरसांवा थाना क्षेत्र के रायजमा में भी आरोपित ने आइईडी विस्फोट की थी।

एमजीएम थाना क्षेत्र के सुकराला डालापानी स्थित झाटी पहाड़ी के समीप 11 जुलाई 2028 को मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान निर्मल घोष शहीद हो गए थे। आरोपित रामप्रसाद मार्डी के विरुद्ध घाटशिला, पटमदा, एमजीएम, गालूडीह, बोड़ाम, तिरुलडीह, खरसांवा, टोकलो, कुचाई तथा जराईकेला थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

इन माओवादियों ने किया है आत्मसमर्पण

राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन उर्फ सुनील : ग्राम झुंझका, थाना पटमदा, जिला पूर्वी सिंहभूम। यह रीजनल कमेटी सदस्य है। झारखंड सरकार ने इसपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसने एक एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया है।मीता उर्फ नयनतारा उर्फ झुंपा उर्फ पोरी उर्फ नूतन : यह रामप्रसाद मार्डी की पत्नी है। यह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम थाना क्षेत्र के सोनाचुरा गांव की रहने वाली है। यह माओवादियों की जोनल कमेटी सदस्य है। इसपर झारखंड सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।बुलु उर्फ गौरी उर्फ जोबा उर्फ बुदई : यह माओवादी मदन महतो उर्फ चरण की पत्नी है। यह पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के सालबानी थाना क्षेत्र के करमसोल गांव की रहने वाली है। इसका दूसरा पता पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के जमीरडीह में भी है। यह कैडर है और इसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। माओवादी संगठन में यह सब जोनल कमेटी सदस्य के रूप में काम कर रही थी। 

also read : झारखंड पुलिस आर्चरी टीम के लिए 13 सितंबर कोJAP-10 में होगा ट्रायल, आर्चरी टीम के लिए 13 सितंबर को, JAP-10 में होगा ट्रायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *