रांची में शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है।
रांची

रांची : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, धुर्वा के जेपी मार्केट निवासी मौर्य अथर्व राज का विवाह 12 जुलाई 2026 को डोरंडा निवासी अशोक राम रजक की बेटी काजल कुमारी के साथ आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर में हुआ था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 जुलाई को काजल कुमारी घर से चली गई। पति पक्ष का दावा है कि वह कथित रूप से रामगढ़ निवासी मुनचुन कुमार, पिता नंदू शर्मा, के साथ घर से चली गई। शिकायत के अनुसार, वह अपने साथ ₹55 हजार नकद और कुछ सामान भी ले गई।

विधानसभा थाना में दर्ज हुआ मामला

इस मामले को लेकर विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों और तथ्यों की जांच कर रही है।

read more : प्रसूता की मौत पर न्याय मांगने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ दमन, झारखंड में लोकतंत्र नहीं तानाशाही चल रही : प्रतुल शाह देव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *