रांची में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 14 दुकानें हटाईं

रांची : सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें चलाने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को निगम की टीम ने करबला चौक से बहुबाजार मार्ग के पास अभियान चलाकर करीब 14 अस्थायी संरचनाएं हटा दीं। इनमें दुकानें, गुमटियां, अवैध मीट दुकानें,

अतिक्रमण
अवैध कब्जे के खिलाफ निगम की कार्रवाई

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें चलाने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को निगम की टीम ने करबला चौक से बहुबाजार मार्ग के पास अभियान चलाकर करीब 14 अस्थायी संरचनाएं हटा दीं। इनमें दुकानें, गुमटियां, अवैध मीट दुकानें, शेड और जर्जर बाउंड्री वॉल शामिल हैं। यह कार्रवाई वार्ड संख्या-16 के मौजा कोनका में सरकारी जमीन और सड़क के किनारे किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ की गई। निगम के मुताबिक, बिना अनुमति दुकानें और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियां चलने से सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था।

Read More : रांची में छठ से पहले 74 तालाबों के घाटों की सफाई में जुटे 1200 कर्मी

14 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं

अभियान के दौरान सरकारी जमीन और सड़क फ्लैंक पर बने अवैध निर्माण हटाए गए। जर्जर बाउंड्री वॉल को भी तोड़ा गया, जिससे सुलभ शौचालय तक पहुंचना आसान हो गया। निगम का कहना है कि इस कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सुचारू करने में मदद मिलेगी। नगर निगम ने साफ किया है कि सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना इस मार्ग पर दुकानें लगाने, फल-सब्जी बाजार चलाने या किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

पहले दिया गया था तीन दिन का समय

निगम की टीम ने कार्रवाई से पहले संबंधित अतिक्रमणकारियों को आम सूचना देकर सरकारी जमीन से तीन दिनों के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। चेतावनी दी गई थी कि तय समय में कब्जा नहीं हटाने पर नगर निगम खुद अतिक्रमण हटाएगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को आगे से सरकारी जमीन, सड़क किनारे और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा नहीं करने की हिदायत भी दी गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा करने, यातायात में बाधा डालने और लोगों के आने-जाने में परेशानी पैदा करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.