झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति

रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर आज यानी बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। यह सत्र

मॉनसून सत्र

रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर आज यानी बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। यह सत्र 6 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है। बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read More : राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन, बोले- छात्रों की समस्या राष्ट्रीय संकट बन रही

सदन के गरिमापूर्ण संचालन पर बनी सहमति

सर्वदलीय बैठक में मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर सभी दलों ने सहमति जताई। विधानसभा अध्यक्ष और सीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलाने में सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। सीएम ने उम्मीद जताई कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे।

बैठक में प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो और निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *