मोबाइल हैक कर महिला के खाते से 4.92 लाख रुपये उड़ाए, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची: अरगोड़ा निवासी एक महिला के मोबाइल को कथित तौर पर हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 4.92 लाख रुपये की निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता प्रभा सिन्हा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत

साइबर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अरगोड़ा निवासी एक महिला के मोबाइल को कथित तौर पर हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 4.92 लाख रुपये की निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता प्रभा सिन्हा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभा सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर को उनका मोबाइल हैक हो गया था। इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि खाते से डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के तहत 4.92 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है।
खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद प्रभा सिन्हा साइबर क्राइम थाना पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
साइबर अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का मोबाइल किस तरह हैक हुआ और बैंक खाते से रकम किस माध्यम से निकाली गई।
पुलिस बैंकिंग लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही रकम की निकासी से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *