गोड्डा ज्वेलर्स लूट पर मंत्री संजय यादव बोले- अगले 24 घंटे में दिखेगा पुलिस का एक्शन

गोड्डा जिले में बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना के दो दिन बाद मंत्री संजय यादव ने पीड़ित व्यवसायियों से मुलाकात की।
संजय यादव

गोड्डा : गोड्डा जिले में बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना के दो दिन बाद मंत्री संजय यादव ने पीड़ित व्यवसायियों से मुलाकात की। उन्होंने कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द कार्रवाई होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Read More : दिल्ली में सीएम हेमंत ने राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से की मुलाकात, जाना हालचाल

गौरतलब है कि 8 जुलाई की शाम तीन नकाबपोश अपराधियों ने शहर के बीचोंबीच स्थित बंगाल ज्वेलर्स में फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना से नाराज व्यवसायियों ने बाजार बंद का आह्वान भी किया है।

मंत्री बोले- अपराधियों का भी होगा हिसाब

पीड़ित कारोबारियों से मुलाकात के दौरान मंत्री संजय यादव ने कहा कि 25 साल बाद गोड्डा में एक बार फिर अपराधी सक्रिय हो गए हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल लूटे गए सामान की बरामदगी ही नहीं होगी, बल्कि अपराधियों का भी हिसाब होगा। उन्होंने कहा, “उन्हें जीने का कोई हक नहीं है।”

मंत्री ने कहा कि वह व्यवसायियों के साथ खड़े हैं। पत्रकारों द्वारा पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बातचीत हुई है और जांच तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा, “अगले 24 घंटे इंतजार कीजिए।”

योगी मॉडल के सवाल पर दिया जवाब

झारखंड सरकार के कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल और योगी मॉडल अपनाने की संभावना पर मंत्री संजय यादव ने कहा, “निश्चित रूप से, योगी मॉडल क्या है, उससे भी बड़ा मॉडल है। आपने कई घटनाएं देखी हैं। झारखंड सरकार ने कई चुनौतियों का सामना किया है। अगर हम प्रशासन का सहयोग करेंगे तो प्रशासन भी निश्चित रूप से मुस्तैदी से काम करेगा।”

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व भाजपा विधायक अमित मंडल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *