झारखंड-बिहार की कई ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में रहेंगी रद्द, जानें वजह

रांची/जमशेदपुर : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नए पुल और मुख्य लाइन की लिंकिंग के लिए प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य का असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। राजेंद्र पुल-हाथीदह-ताल-रामपुर सेक्शन में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले कार्य के

ट्रेनें

रांची/जमशेदपुर : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नए पुल और मुख्य लाइन की लिंकिंग के लिए प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य का असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। राजेंद्र पुल-हाथीदह-ताल-रामपुर सेक्शन में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

Read More : दिल्ली पुलिस की वांटेड लिस्ट में झारखंड के दो आतंकी, अलर्ट जारी

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?

अधिसूचना के अनुसार 24 सितंबर को ट्रेन संख्या 03230 पटना-किऊल एक्सप्रेस, 25 सितंबर को 03229 किऊल-पटना एक्सप्रेस, 26 सितंबर को 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस और 27 सितंबर को 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 1 अक्टूबर को 03230 पटना-किऊल एक्सप्रेस, 2 अक्टूबर को 03229 किऊल-पटना एक्सप्रेस, 1 अक्टूबर को 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस और 3 अक्टूबर को 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा।

संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस की कई यात्राओं को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन संख्या 15027 और 15028 को किऊल, मोकामा और बरौनी के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का मौजूदा संबलपुर-राउरकेला-बोकारो-किऊल-सीतामढ़ी मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से परिचालन होगा। 25 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर यह मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को इसकी जानकारी पहले से देने और संबंधित सिस्टम में समय व मार्ग की जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया है।

टाटानगर की मेमू ट्रेनों का टर्मिनल बदला

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर परिचालन को सुचारु बनाने के लिए चार मेमू पैसेंजर ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 68004 गुवा-टाटानगर, 68019 टाटानगर-गुवा, 68020 गुवा-टाटानगर और 68009 टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू पैसेंजर का टर्मिनल 27 जुलाई से 10 अगस्त तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर किया गया था। इस व्यवस्था से टाटानगर यार्ड में भीड़ कम हुई और ट्रेनों के डिटेंशन में सुधार के साथ यात्रियों की लेटलतीफी संबंधी शिकायतों में कमी आई। सकारात्मक परिणाम को देखते हुए टर्मिनल परिवर्तन 11 से 25 अगस्त 2026 तक 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टाटानगर यार्ड को डीकंजेस्ट करने में इस व्यवस्था से काफी मदद मिली है।

RRB परीक्षा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

आरआरबी परीक्षा में शामिल होने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर-रामगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 08181/08182 का परिचालन भी बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-रामगढ़ और 08182 रामगढ़-टाटानगर का परिचालन निर्धारित समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार किया जाएगा। टाटानगर-रामगढ़ परीक्षा स्पेशल की विस्तारित अवधि 17 से 21 अगस्त और रामगढ़-टाटानगर परीक्षा स्पेशल की अवधि 18 से 22 अगस्त तक रहेगी। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा और परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *