रांची : राजधानी रांची में आज यानी गुरुवार को कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली रहेगी। पेड़ों की डालियों की छंटाई, लाइन मेंटेनेंस और RDSS योजना के तहत LT लाइन को AB केबल में बदलने का काम होना है। इसके चलते अलग-अलग फीडर से जुड़े इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी। जेबीवीएनएल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टोकनो कम्पाउंड और पंजाब स्वीट्स के पास सुजाता फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मेन रोड में RDSS योजना के तहत LT लाइन को AB केबल में बदलने का काम होगा। इसके चलते चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14, महादेव मंडा, लोअर चुटिया समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
Read More : नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट
पेड़ों की छंटाई के चलते इन इलाकों में कटेगी बिजली
11 केवी महादेव मंडा फीडर, नामकुम बाजार फीडर और कोकर फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई होगी। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, मक्चुन्द टोली, हाई टेंशन कॉलोनी, अम्बेडकर नगर, महुवा टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन बोस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिम्बर इलाके में पड़ेगा। वहीं, RDSS योजना के तहत LT लाइन को AB केबल में बदलने के काम के कारण 11 केवी HTI-ईशा नगर और मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
हरमू समेत इन इलाकों में भी बिजली रहेगी बंद
जेबीवीएनएल के मुताबिक, बैंक कॉलोनी मस्जिद गली, मोरहाबादी में 500 केवीए ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। इसके चलते बरियातू फीडर क्षेत्र के मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। हरमू विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में मेंटेनेंस का काम होगा। यहां दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे हरमू, हिन्दपीढ़ी, नेजाम नगर, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार, शिवदयाल नगर, टुंगरी टोली, शिवगंज, हाईकोर्ट कॉलोनी, श्रीनगर, गंगानगर, यमुनानगर, पुरानी रांची, लेक रोड, मन्टू चौक, ग्वाला टोली चौक, सरफराज चौक, बुधिया बगान और अमन सोसाइटी समेत आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
टाटीसिल्वे में अलग-अलग फीडर के हिसाब से कटेगी बिजली
टाटीसिल्वे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के 11 केवी फीडरों में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और मेंटेनेंस का काम होगा।
- पलांडू फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक। रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू, गड़के पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
- JAC फीडर: दोपहर 3:15 बजे से शाम 6 बजे तक। सिदरौल, टांगर टोली, टाटा रोड, जोड़ा मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, सिदरौल मंगल बाजार, सिंदवार टोली, चटकपुर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
- महिलोंग फीडर: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक। गांधी नगर, हरातु-2, महिलोंग, चाय बागान, मिक्की वायर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
- रामपुर फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक। सिंहपुर, रामपुर, हलमाद, बांसरोली और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
- लाली फीडर: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक। केटेपीढ़ी, रोल टोली, कोइनार टोली, पेटसुद, जराटोली, बजरमारा, सेरेंग टोली, गढ़टोली और आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
कोकर के इन इलाकों में भी बिजली गुल
कोकर विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल के तहत विद्युत शक्ति उपकेंद्र कोकर रूरल से 11 केवी अयोध्यापुरी और रानी बगान फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम होगा। इससे अयोध्यापुरी, महावीर नगर, सरना टोली, इमाम कोठी, मदन ढाबा के आसपास, सुरेन्द्र नाथ स्कूल के आसपास, न्यू नगर, ढेला टोली, जेवियर नगर, बांधगाढ़ी, तिरिल बस्ती, हैदर अली, जय नगर और टावर चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
अपर बाजार और गांधी नगर में भी बिजली कटेगी
दुर्गापूजा को देखते हुए फीडर मेंटेनेंस और डालियों की छंटाई के चलते अपर बाजार के 11 केवी अपर बाजार फीडर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे जज कॉलोनी, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, मैकी रोड, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानन्द रोड समेत जुड़े मोहल्लों में बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी गांधी नगर फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगा। इससे राजा बागान, टिकली टोला, लेक एवेन्यू और गांधीनगर गेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अलावा सेवासदन विद्युत शक्ति उपकेंद्र अपर बाजार से 11 केवी शहीद चौक फीडर और 11 केवी टेलीफोन एक्सचेंज फीडर में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक काम होगा। इस दौरान शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, सेवासदन रोड, लेक रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत संबंधित इलाकों में बिजली बंद रहेगी।




