18वें शतक के साथ मंधाना ने रचा इतिहास, मेग लैनिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत एशिया कप सेमीफाइनल में

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए विमेंस टी-20 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर 137 रनों से एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस धमाकेदार जीत के साथ

मंधाना

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए विमेंस टी-20 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर 137 रनों से एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Read More : महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी भारत को मिली, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर

मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 124 रनों की सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी खेली। उन्होंने शेफाली वर्मा (28 रन) के साथ पहले विकेट के लिए महज 8 ओवरों में 74 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। मंधाना ने 57 गेंदों में अपना दूसरा टी-20 शतक पूरा किया।

हॉन्गकॉन्ग 56 रन पर ढेर

194 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 16.2 ओवर में केवल 56 रनों पर सिमट गई। हॉन्गकॉन्ग के अंतिम 6 विकेट महज 4 रन के भीतर गिर गए। कप्तान नताशा माइल्स ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, जबकि मरीना लैमप्लो (14) और यास्मिन दसवानी (11) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकीं। भारत के लिए ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 9 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा नंदिनी शर्मा (6 रन पर 2 विकेट), प्रेमा रावत (12 रन पर 2 विकेट) और श्री चरणी (16 रन पर 2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया।

मंधाना ने ध्वस्त किए कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

अपनी 124 रनों की पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए :

  • महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन : मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,880 रन बनाकर दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने भारत की ही पूर्व कप्तान मिताली राज (10,868 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक : मंधाना के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 शतक हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (17 शतक) को पीछे छोड़ दिया।

  • एशिया कप का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर : मंधाना ने 124 रन बनाकर विमेंस टी-20 एशिया कप इतिहास का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया। इससे पहले श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम नाबाद 119 रनों का रिकॉर्ड था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.