दुमका में चाकू से हमला, गले में वार से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

दुमका : दुमका के आउटडोर स्टेडियम के पास बीती रात करीब 10:30 बजे चाकू मारकर एक शख्स को बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल की पहचान डंगालपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले गणिनाथ के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनके गले

दुमका
अस्पताल में भर्ती घायल गणिनाथ।

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : दुमका के आउटडोर स्टेडियम के पास बीती रात करीब 10:30 बजे चाकू मारकर एक शख्स को बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल की पहचान डंगालपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले गणिनाथ के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनके गले में चाकू लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर घायल के भाई गौतम प्रसाद साह ने नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने अपने भतीजे आरव कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी सामने आनी बाकी है।

Read More : झारखंड पुलिस कल्याण कोष की नई सूची जारी, जानें बीमारीवार मदद

शराब के नशे में मारपीट और हमले का आरोप

गौतम प्रसाद साह के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10:30 बजे आउटडोर स्टेडियम में आरव कुमार गुप्ता शराब के नशे में धुत था। इल्जाम है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की और गणिनाथ को जान से मारने की नीयत से चाकू मार दिया। गौतम का कहना है कि गणिनाथ लहूलुहान हालत में पड़े थे, जिसके बाद उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। चाकू का वार उनके गले में लगा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *