सिमडेगा में मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता, आठवें दिन 8 मुकाबले

सिमडेगा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के आठवें दिन पुरुष वर्ग के आठ मैच खेले गए। मुकाबले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी

मेजर ध्यानचंद
सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप में रोमांच।

अपनी भाषा में पढ़ें

सिमडेगा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के आठवें दिन पुरुष वर्ग के आठ मैच खेले गए। मुकाबले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हुए। हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शनिवार को सदर हॉस्पिटल सिमडेगा की नर्स मंजुला लकड़ा और उपायुक्त गोपनीय शाखा के सभी कर्मियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।

Read More : रांची में डालसा का मेगा अभियान, 1100 ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

आठवें दिन खेले गए मैचों के परिणाम

आठवें दिन पुरुष वर्ग के मुकाबलों में सेंट मैरीज हाई स्कूल सामटोली ने कुडपानी B को 8-0 से हराया। वहीं टाटा सीनी जलडेगा ने आर.सी. कोचेडेगा को 1-0 से मात दी। संत अन्ना सामटोली ‘B’ और मुरीन ब्रदर के बीच मुकाबला 1-2 से समाप्त हुआ। गोंडवाना ब्रदर और रेंगारिह के मैच में रेंगारिह ने 4-3 से जीत दर्ज की। ताराबोगा ने केवीएस सिमडेगा ‘B’ को 5-0 से हराया। सी.डी.जे. ब्रदर और मीनी ब्रदर के बीच हुए मुकाबले में मीनी ब्रदर ने 4-1 से जीत हासिल की। फरसापानी ने गोंडवाना क्लब सलडेगा को 2-0 से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में सेंट मैरीज हाई स्कूल सामटोली ने डींगुरपानी को 5-0 से पराजित किया।

दो पूर्व खिलाड़ियों ने पहली बार की अंपायरिंग

हॉकी सिमडेगा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ पूर्व खिलाड़ियों को भी तकनीकी क्षेत्र में अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सिमडेगा जिले की पूर्व हॉकी खिलाड़ी नेहा कुमारी और कुंती कुमारी को पहली बार जिला स्तर पर आयोजित किसी प्रतियोगिता में अंपायरिंग का अवसर मिला। हॉकी सिमडेगा की ओर से लगातार इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के पूर्व खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के अनुसार, इसका परिणाम है कि जिले के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में पैंकरासियुस टोप्पो, सुजीत एक्का, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, संजय तिर्की, बसंत बा, कुनुल भेंगरा, दिव्या डुंगडुंग, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, तलीन तिग्गा, समीर डुंगडुंग, शुशीला कुजूर, अमृता मिंज सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *