चतरा NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में स्थित NTPC टंडवा प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के एक्सटर्नल CHP में कोल कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर-1 पर टेकअप ट्रॉली गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर अब

चतरा
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में स्थित NTPC टंडवा प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के एक्सटर्नल CHP में कोल कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर-1 पर टेकअप ट्रॉली गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर सिम्प्लेक्स कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट से जुड़ी टेकअप ट्रॉली गिर गई। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे।

Read More : स्कूल जा रहे बच्चों से भरे ऑटो में लगी आग, सभी सुरक्षित

50 मीटर की ऊंचाई पर चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर करीब 50 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट टूट गया और टेकअप ट्रॉली नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आने से मजदूर मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी में स्ट्रक्चरल डिजाइन में खराबी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतक की पहचान राजेंद्र सोनी के रूप में हुई

हादसे में जान गंवाने वाले एक मजदूर की पहचान राजेंद्र सोनी उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह टंडवा के रहने वाले थे और वर्ष 2019 से संबंधित कंपनी में काम कर रहे थे। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे दो अन्य मजदूरों को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

चतरा एसपी ने की तीन मौतों की पुष्टि

चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टेकअप ट्रॉली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई है। वहीं, दो मजदूर अभी भी दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *