झारखंड के जंगलों में 1 अक्टूबर से शुरू होगी जंगल सफारी, जानें पूरी डिटेल

रांची : झारखंड के जंगलों में जंगल सफारी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के जंगलों में सफारी 1 अक्टूबर से शुरू होगी। मौसम साफ रहने और कच्ची मिट्टी के ट्रैक की समय पर मरम्मत होने के कारण इस बार सफारी पिछले साल

जंगल सफारी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड के जंगलों में जंगल सफारी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के जंगलों में सफारी 1 अक्टूबर से शुरू होगी। मौसम साफ रहने और कच्ची मिट्टी के ट्रैक की समय पर मरम्मत होने के कारण इस बार सफारी पिछले साल की तुलना में समय पर शुरू की जा रही है। सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। पिछले साल पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और दलमा में सफारी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू हुई थी। इस बार तैयारियां समय पर पूरी होने के कारण 1 अक्टूबर से ही पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

Read More : पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 10 ठिकानों पर ED की तलाशी, 60 करोड़ का आरोप

सफारी में नए बैटरी आधारित वाहन

मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी एसआर नटेश ने बताया कि वन प्रबंधन ने जंगल सफारी में खुले वाहन के जरिए पर्यटकों को जंगल का रोमांच महसूस कराने की व्यवस्था की है। इस साल भी पर्यटकों को बैटरी आधारित नए वाहनों से जंगलों का सौंदर्य देखने का मौका मिलेगा। मानसून ब्रेक के दौरान वन विभाग वन्यजीवों से जुड़े आंकड़े जुटाता है। इन आंकड़ों की जानकारी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक केंद्रीय वन्यजीव प्रबंधन संस्थान को दी जाएगी। दिसंबर में केंद्र सरकार की ओर से ये आंकड़े जारी किए जाते हैं।

नए सफारी प्रोजेक्ट पर काम तेज

झारखंड सरकार ने लातेहार जिले में टाइगर सफारी बनाने की घोषणा की है। इसके लिए वन विभाग की उपलब्ध जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। वर्ष 2028 से पहले टाइगर सफारी शुरू करने की योजना है। प्रस्तावित स्थल का दौरा करने के लिए नवंबर में केंद्रीय वन्यजीव संस्थान की टीम लातेहार आएगी। इसके अलावा गिरिडीह और दुमका में बनने वाले चिड़ियाघरों के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है। इस तरह राज्य में जंगल सफारी के साथ-साथ आने वाले वर्षों में वन्यजीव पर्यटन को विस्तार देने की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.