रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। स्थिति को देखते हुए और प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर में जगह-जगह CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों के जरिए अब पूरे आंदोलन स्थल और वहां हो रही गतिविधियों पर 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है।
#WATCH: JPSC-JSSC आंदोलन के 15वें दिन प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए CCTV कैमरे#RanchiStudentProtest #CCTVCamera #JharkhandStudentProtest #JPSCJSSC #JHLive pic.twitter.com/4ItC4JBQwS
— JH LIVE (@jhliveonline) August 8, 2026
2 दौर की वार्ता बेनतीजा, अपनी मांगों पर डटे हैं छात्र
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों और सरकार के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है। हालांकि, बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है, जिसके कारण आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की तरफ से कोई ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
Read More : शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
पूरे परिसर में बढ़ी निगरानी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों के आसपास सुरक्षा और निगरानी का घेरा और कड़ा हो गया है। इसके बावजूद छात्रों के हौसले बुलंद हैं और वे स्टेडियम में ही डटे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और सरकार को जल्द से जल्द छात्रों के हित में फैसला लेना चाहिए।




