झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव 21 अगस्त को, 16 पदों पर होगी वोटिंग

राँची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख का औपचारिक ऐलान हो गया है। चुनाव अधिकारियों की घोषणा के अनुसार, 21 अगस्त को हाईकोर्ट के अधिवक्ता वोटिंग के जरिए अपनी नई कमिटी का चुनाव करेंगे। इस बार कुल 16 पदों पर चुनाव आयोजित

एडवोकेट एसोसिएशन

राँची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख का औपचारिक ऐलान हो गया है। चुनाव अधिकारियों की घोषणा के अनुसार, 21 अगस्त को हाईकोर्ट के अधिवक्ता वोटिंग के जरिए अपनी नई कमिटी का चुनाव करेंगे। इस बार कुल 16 पदों पर चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसे लेकर अधिवक्ताओं के बीच अभी से ही लॉबिंग और चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

वर्तमान में ऋतू कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं और नवीन कुमार महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस बार के चुनाव में इन दोनों ही पदाधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी कुर्सी बचाने की बड़ी चुनौती होगी। अधिवक्ता पिछले चार वर्षों के दौरान हुए कार्यों और अपने ज्वलंत मुद्दों का आकलन करके अपना मतदान करेंगे।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के मुख्य उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस पद के लिए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा चुनावी मैदान में हैं।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह और जयशंकर तिवारी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

महासचिव और अन्य प्रमुख पदों पर दावेदारी

महासचिव पद के लिए वर्तमान महासचिव नवीन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार अलग-अलग पदों पर भाग ले रहे हैं।

लाइब्रेरी सचिव के पद पर सुभाष रसिक सोरेन, भोला नाथ ओझा और अशोक कुमार के बीच मुकाबला है। सह कोषाध्यक्ष पद के लिए युवा अधिवक्ता आकाश दीप और प्रशासनिक सचिव पद के लिए कविता सिंह जोर-आजमाइश कर रही हैं।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 30 से अधिक प्रत्याशी

कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए भी अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसमें युवा अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद, आलोक वर्मा और अखौरी अविनाश कुमार समेत 30 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *