जीण माता प्रचार समिति रांची मनाएगी सावन सिंधारा, महिलाओं के लिए विशेष उत्सव

रांची : श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में 09 अगस्त (रविवार) को ‘मां श्री जीण भवानी सावन सिंधारा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर, हरमू रोड में आयोजित होगा। समिति के अनुसार, इस उत्सव में मुख्य

जीण माता

रांची : श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में 09 अगस्त (रविवार) को ‘मां श्री जीण भवानी सावन सिंधारा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर, हरमू रोड में आयोजित होगा। समिति के अनुसार, इस उत्सव में मुख्य रूप से माताओं और बहनों द्वारा शक्ति स्वरूपेण मां जीण भवानी को मेहंदी, गजरा, चुनड़ी, निशान और मिठाइयां अर्पित की जाएंगी। पूरे कार्यक्रम में लगभग 800 महिला श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है, और प्रवेश केवल महिला भक्तों के लिए रहेगा।

Read More : मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का सावन मेला शुरू, महापौर ने किया उद्घाटन

गणेश पूजन और ज्योति प्रज्वलन से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत 9 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भगवान श्री गणेश के आह्वान के साथ होगी। इसके पश्चात उत्सव के मुख्य संयोजक श्री विजय पालड़ीवाल एवं उनके परिवार द्वारा श्री जीण माता जी की अखंड ज्योत जलाई जाएगी। भजन संध्या में गुजरात से पधारीं दीदी आशा वैष्णव भजनों की प्रस्तुति देंगी, जबकि पुरुलिया से आईं दीदी शीतल कटारुका उनका सहयोग करेंगी। भजनों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से माता का चौसठ योगिनी रूप दर्शाया जाएगा।

रात्रि 8 बजे महाआरती के साथ संपन्न होगा आयोजन

भजन संध्या का समापन रात्रि 8 बजे पंडित रवि शास्त्री द्वारा की जाने वाली महाआरती से होगा। आयोजन समिति ने सीकर (राजस्थान) स्थित जीण माता के पौराणिक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि माता जीण को शक्ति और उनके भाई हर्ष को भगवान भैरव का अवतार माना गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विजय पालड़ीवाल, सचिव श्री नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग सोमानी, सह सचिव श्री प्रदीप शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री रमेश सोमानी, श्री विनोद अग्रवाल, श्री संदीप विजयवर्गीय, श्री कृष्णा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता मित्तल, श्रीमती कविता सोमानी समेत कई सदस्य लगे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *