रांची: श्री दिगंबर जैन पंचायत की ओर से जैन धर्मालंवियों के तप, तपस्या, त्याग का पयूर्षण महापर्व को लेकर अपर बाजार श्री दिगंबर जैन मंदिर व रातू रोड स्थित भगवान वासुपूज्य जिनालय रंग-बिरंगी रोशनी से सज-धज्ज कर तैयार हो गया है। जहां कल गुरुवार को शांतिधारा, कलशाभिषेक, सामुहिक पूजन, तत्वार्थ सुत्र वाचन जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम मुनि श्री के सानिध्य में होगें।
also read :श्री श्याम मंडल , रांची का 59वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव गुरुवार से
यह जानकारी पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप वाकलीवाल, मंत्री जीतेंद्र जैन ने देते हुए बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसमें जैन महिला जागृति, जैन युवा जागृति के सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
also read:झारखण्ड चैंबर के सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन




