रांची : इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची, डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से फ्रेंडशिप डे के अवसर पर किन्नर समुदाय के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, समानता, सम्मान और आपसी सौहार्द का संदेश देना था। इस अवसर पर डॉ. रोहित लाल और उनकी टीम ने उपस्थित लोगों की बोन डेंसिटी जांच की। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूक किया गया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गए।
Read More : रांची पहाड़ी मंदिर में पहली सोमवारी पर जलार्पण, सुबह से लगी लंबी कतारें
क्लब पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व
कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्षा नीता शेखर और सचिव शालिनी सिन्हा ने किया। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट दीपा चौहान ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान क्लब की सदस्याओं और किन्नर समुदाय के सदस्यों ने मिलकर फ्रेंडशिप डे मनाया।
केक काटकर दी मित्रता की शुभकामनाएं
फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को मित्रता की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम को उत्साह और आनंद के माहौल में मनाया गया। किन्नर समुदाय के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी सहभागिता से आयोजन आत्मीयता और अपनत्व का सुंदर उदाहरण बन गया।
कार्यक्रम में कई सदस्याएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में क्लब की ओर से वाइस प्रेसिडेंट अर्चना त्रिवेदी, आईएसओ अनीता जायसवाल, देबजानी सान्याल, रेखा सिंह, ज्योति तिवारी, कामिनी भारती, रागिनी सिंह, डॉली दुबे, रीता वर्मा, छवि प्रसाद, आशिमा, मनीषा सिंह, डॉ. मीना सहाय, मीता वालिया सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
नीता शेखर ने दिया समानता और सम्मान का संदेश
कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्षा नीता शेखर ने कहा कि सच्ची मित्रता भेदभाव नहीं करती, बल्कि सभी को सम्मान, अपनापन और समान अवसर देने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब आगे भी समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।




