मासिक अपराध गोष्ठी में SP ने दिया आदेश, कहा – थाना प्रभारी क्षेत्र में बनायें रखें कानून व्यवस्था

रांची/ सिमडेगा। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में

रांची/ सिमडेगा। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पुराने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान संचालित करने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और बिना हेलमेट, नशे में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

सर्पदंश के मामलों में तुरंत स्वास्थय केंद्र ले जाये

बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने सर्पदंश की घटनाओं को गंभीरता से लेने और लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थय केंद्र पहुंचाया जाए। जिससे समय पर उपचार मिल सके। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने, आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए जनता को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.