शादी की जिद में 40 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा सिरफिरा प्रेमी, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बोकारो: बोकारो के पेटरवार पोडोयाटांड़ के रहने वाला सूरज मोदी को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वो सीधा 40 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली के टावर में जा बैठा.शादी की बात मनवाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया युवक यह नजारा चंदनकियारी

बोकारो: बोकारो के पेटरवार पोडोयाटांड़ के रहने वाला सूरज मोदी को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वो सीधा 40 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली के टावर में जा बैठा.

शादी की बात मनवाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया युवक

यह नजारा चंदनकियारी प्रखंड के चंडीपुर गांव में देखने मिला. सूरज चंडीपुर स्थित अपने ननिहाल आया था. अपने स्वर्गीय नाना साधु मोदी के घर आया-जाया करता था. इसी दौरान ननिहाल में सूरज किसी को अपना दिल दे बैठा. चंडीपुर की ही एक लड़की से सूरज को मोहब्बत हुई, लेकिन जब बात शादी तक नहीं पहुंची, तो सूरज ने अपनी मांग मनवाने के लिए अनोखा रास्ता चुना. वह 40 हजार वोल्ट के बिजली खंभे पर चढ़ गया.

कटवाई गई बिजली सप्लाई

सूरज शादी की जिद पर अड़ा था. जब तक शादी के लिए हामी नहीं भरी जाएंगी, तब तक नीचे उतरने को तैयार नहीं था. नीचे गांव वालों की सांसें अटकी रही. एक सेकेंड की चूक बड़ा हादसा में तब्दील हो सकता था. खबर मिलते ही अंचलाधिकारी रवि कुमार आनंद, चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय, बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बिजली विभाग को सूचना देकर फौरन बिजली सप्लाई कटवाई गई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके.

करीब 4 घंटे बाद उतरा युवक

पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेगाफोन से सूरज को लगातार नीचे उतरने की अपील करते रहे. शादी का आश्वासन देते रहे. हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया, ताकि सूरज सुरक्षित नीचे उतर आए. करीब 4 घंटे बाद सूरज स्वत: नीचे उतरा, जिसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ बात की. फिर बरमसिया ओपी पुलिस सूरज को थाना ले गई. मौके पर प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, सीआई रवींद्र कुमार गुप्ता, राजस्व कर्मचारी कृष्णा प्रसाद, मोहित कुमार, अमित कुमार, करीम अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *