रांची: राजधानी में मां काली की अद्भुत और अलौकिक आराधना देखने को मिली। शहर के कई इलाकों में मां काली के भव्य और विशाल पंडाल सजाए गए, जहां मध्यरात्रि में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मेन रोड काली स्थान रोड स्थित प्रचील काली मंदिर, डोरंडा काली मंदिर, पहाड़ी मंदिर काली मंदिर, मेन रोड दुर्गा बाड़ी काली मंदिर, सहित अन्य काली मंदिरों में मां काली की पूजा-अर्चना की गई। देर रात काली पूजा के दौरान पढ़े जा रहे मंत्रोच्चारण के साथ पूरी राजधानी मां काली के भक्ति के रंग में रंग गई थी। कई स्थानों पर कई प्रारूपों के पंडाल में मां काली की पूजा की गई।
श्हर के कई पूजा पंडाल बने भक्तों के आकर्षण का केंद्र
काली पूजा को लेकर राजधानी में कई स्थानों पर काली पूजा समितियों द्वारा अलग-अलग प्रारूपों के पंडाल भक्तों के आकर्षण केंद्र बन हुआ है। जहां लोग काफी संख्या में पंडालों की भव्यता और साज सज्जा का आलोकन कर मां काली के दर्शन कर अपनेइ और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि की कामना कर रहे है। कई पूजा पंडालों में भक्तों के बीच खिचड़ी का भाेग वितरण किया गया।


