रांची जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 5 सितंबर को होने वाली नमो दही हांडी प्रतियोगिता में झारखंड के राज्यपाल

राज्यपाल संतोष गंगवार
जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर राज्यपाल से मुलाकात।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 5 सितंबर को होने वाली नमो दही हांडी प्रतियोगिता में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। समिति के मुख्य संरक्षक-सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में संरक्षक अजय मारू और अध्यक्ष मुकेश काबरा समेत समिति के सदस्यों ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया। राज्यपाल ने 5 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

Read More : सिकंदराबाद सेना ठिकाने से 5 राइफल और 7 पिस्तौल चोरी, जांच शुरू

4 और 5 सितंबर को होगा आयोजन

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि जन्माष्टमी के सांस्कृतिक मंच की तैयारी शुरू हो चुकी है। अलग-अलग विभागीय समितियों के प्रभारी भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है। समिति के संरक्षक संजय सेठ, अजय मारू और अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में यह 16वीं बार नमो दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

पहले दिन बाल कृष्ण की झांकी

4 सितंबर को शाम 3 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी और प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव करेंगे। वहीं 5 सितंबर को शाम 3 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और नृत्य-नाट्य मंचन का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। महोत्सव में मुंबई की सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी के 40 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा वृंदावन और मथुरा की राजेश शर्मा एंड पार्टी की ओर से श्री कृष्ण की रास झांकियों और लीलाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

महिला और पुरुष गोविंदा टीमें लेंगी हिस्सा

नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला गोविंदा टीमें हिस्सा ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 3 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नियमों के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के गोविंदा प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। महिला गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट, जबकि पुरुष गोविंदा के लिए 25 फीट रखी गई है। पुरुष गोविंदा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 71,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 41,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं महिला गोविंदा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये रखा गया है।

वंदे मातरम थीम पर सजेगा आयोजन स्थल

समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन स्थल को वंदे मातरम की थीम पर सजाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भी वंदे मातरम से किया जाएगा। गोविंदाओं की टीम और बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 3 सितंबर तक फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल और स्टेशन रोड स्थित पतंजलि से फॉर्म लेने की व्यवस्था की गई है।

भक्तों से परिवार के साथ पहुंचने की अपील

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा और मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने श्री कृष्ण भक्तों से 4 और 5 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार और इष्ट-मित्रों के साथ शामिल होने की अपील की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान संरक्षक अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, उप महापौर नीरज कुमार, वरुण साहू, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेन्द्र कुमार, सतीश सिन्हा, ललन श्रीवास्तव, पूनम आनंद, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, संजय जायसवाल, शंकर दुबे, राजीव वर्मा, संतोष सेठ, संजय गोयल, सतेन्द्र सिंह गुड्डू, आनंद श्रीवास्तव और राहुल सिंहा चंकी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *