रामगढ़ में दिखेगी दांडी यात्रा और शहीद स्मारक की झलक, कल उद्घाटन

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण के तहत रामगढ़ छावनी परिषद ने सड़कों के किनारे सफाई के साथ कई ऐतिहासिक प्रतिमाएं स्थापित की हैं। इन नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन कल यानी 24 अक्टूबर को किया जाएगा। फुटबॉल ग्राउंड के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा

रामगढ़

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण के तहत रामगढ़ छावनी परिषद ने सड़कों के किनारे सफाई के साथ कई ऐतिहासिक प्रतिमाएं स्थापित की हैं। इन नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन कल यानी 24 अक्टूबर को किया जाएगा। फुटबॉल ग्राउंड के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Read More : सुरक्षा चिंताओं के बाद दिल्ली पुलिस का फैसला, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली अनुमति

शहर में स्थापित की गईं ऐतिहासिक प्रतिमाएं

रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर ऐतिहासिक और प्रेरणादायक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नई सराय चौक पर शहीद स्मारक बनाया गया है, जबकि थाना चौक पर महात्मा गांधी की दांडी यात्रा को प्रतिमा के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके अलावा बिजुलिया में सूर्य नमस्कार योग की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुभाष चौक थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी की नई प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं।

रात में भी रोशनी से जगमगाएंगे प्रतिमा स्थल

सीईओ विवेक सिंह के मुताबिक, इन प्रतिमा स्थलों पर दिन के साथ-साथ रात में भी रोशनी की व्यवस्था की गई है। इससे रात के समय शहर से गुजरने वाले लोगों को भी ये स्थल साफ दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिमाएं शहर के आम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। रामगढ़ से होकर गुजरने वाले लोगों को भी इन स्थलों का दृश्य आकर्षित करेगा।

24 अक्टूबर को होगा उद्घाटन समारोह

रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। फुटबॉल ग्राउंड के पास 100 फीट का तिरंगा झंडा फहराना भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.