ICC Test Ranking में गिल-बुमराह नीचे, पडिक्कल और दिनुशा ने मारी छलांग

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में मिला-जुला असर देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं, जबकि बाएं

बुमराह
बुमराह-गिल (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में मिला-जुला असर देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

Read More : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 3 नए सदस्य शामिल, CEO पर मंथन तेज

शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को नुकसान

श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो पायदान खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, घुटने की चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान गंवा दिया है। बुमराह अब मिचेल स्टार्क और मैट हेनरी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में विकेटकीपर ऋषभ पंत सातवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं।

पडिक्कल और सोनल दिनुशा ने लगाई बड़ी छलांग

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दो शतकों की मदद से 328 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल पांच पायदान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने 29 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और अब वे 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का दबदबा

पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन छह स्थान की छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं। मैच में आठ विकेट लेने वाले रॉबिन्सन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। वहीं उनके साथी गेंदबाज जोश टंग चार स्थान ऊपर चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने दूसरी पारी में 97 रन बनाकर 15 स्थानों का सुधार किया और 18वें नंबर पर पहुंच गए। वे अब कप्तान बाबर आजम (15वें स्थान) के बाद दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 10 स्थान चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *